चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर

चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर

जय हिंद मित्रों, Study Unlocked ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में चार्टर अधिनियम (Charter Act) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में चार्टर अधिनियम संबंधित प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में इस चार्टर अधिनियम से प्रश्न पूछें जाते है। 1813 ई. का चार्टर अधिनियम, 1833 ई. का चार्टर अधिनियम, 1853 का चार्टर अधिनियम पॉलिटी का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस वेबसाइट के माध्यम से एग्जाम में पॉलिटी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकते है।  तो आइए जानते है चार्टर अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-


1813 ई. का चार्टर अधिनियम, 1833 ई. का चार्टर अधिनियम, 1853 का चार्टर अधिनियम, चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर, The Charter Act Related Question Answer
चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर


1813 ई. का चार्टर अधिनियम (The Charter Act of 1813)


प्रश्न-  कंपनी के एकाधिकार को समाप्त करने, ईसाई मिशनरियों द्वारा भारत में धार्मिक सुविधाओं की मांग, लॉर्ड वेलेजली की भारत में आक्रामक नीति तथा कंपनी की शोचनीय आर्थिक स्थिति के कारण ब्रिटिश संसद द्वारा कौन सा अधिनियम पारित किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कंपनी के भारतीय व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त करके अन्य ब्रिटिश प्रजाजनों को भी व्यापार का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔  चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1813 के बावजूद कंपनी का किस देश से व्यापार एवं चाय के व्यापार पर अधिकार बना रहा? उत्तर ➔ चीन


प्रश्न-  चार्टर अधिनियम 1813 के तहत कंपनी को अगले कितने वर्षों के लिए भारतीय प्रदेशों तथा राजस्व पर नियंत्रण का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔20 वर्ष


प्रश्न-   किस अधिनियम के तहत नियंत्रक मंडल की अधीक्षण तथा निर्देशन की  शक्ति को स्पष्ट करते हुए उसका विस्तार किया गया? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न-   किस अधिनियम के तहत कंपनी को गवर्नर जनरल, गवर्नरों तथा प्रधान  सेनापतियों को नियुक्त करने का अधिकार दिया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न-   चार्टर अधिनियम 1813 के तहत कंपनी द्वारा किसकी स्वीकृति से गवर्नर जनरल, गवर्नरों तथा प्रधान सेनापतियों की नियुक्तियां की जा सकती थीं? उत्तर ➔ ब्रिटिश राजपद


प्रश्न-   किस अधिनियम के तहत ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की अनुज्ञा दी गई? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813

प्रश्न-   किस अधिनियम के तहत भारतीयों की शिक्षा पर एक लाख रुपए की वार्षिक धनराशि के व्यय का प्रावधान किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न-   किस अधिनियम के तहत स्थानीय स्वायत्तशासी संस्थाओं को करारोपण का अधिकार दिया गया और राजस्य संबंधी नियमों तथा लेखांकन की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न-  किस अधिनियम के तहत कंपनी के व्यय पर अधिकतम 20,000 अँग्रेज़ सैनिक रखने की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न-  1813 ई.के  के द्वारा भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की संवैधानिक स्थिति पहली बार स्पष्ट की गई ? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1813


प्रश्न- किस अधिनियम के बाद भारत में कंपनी के साम्राज्य में वृद्धि हुई तथा महाराष्ट्र, मध्य भारत, पंजाब, सिंध, ग्वालियर, इंदौर आदि पर अंग्रेजों का  प्रभुत्व स्थापित हो गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1813


1833 ई. का चार्टर अधिनियम (The Charter Act of 1833)


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1813 के बाद ब्रिटिश संसद ने किस वर्ग अधिनियम पारित कर कंपनी को कर लगाने का अधिकार प्रदान किया? उत्तर ➔ वर्ष 1814


प्रश्न- ब्रिटिश संसद ने किस वर्ष अधिनियम पारित कर कंपनी को भारतीय राजाओं को पेंशन देने का अधिकार प्रदान किया? उत्तर ➔ वर्ष 1823


प्रश्न- ब्रिटिश संसद ने किस वर्ष अधिनियम पारित कर कंपनी को न्यायालयों की स्थापना करने का अधिकार प्रदान किया? उत्तर ➔ वर्ष 1829


प्रश्न- वर्ष 1814,1823, 1829 के अधिनियम जब वांछित सफलता देने में विफल रहे तो भारत में कंपनी के साम्राज्य के विस्तार व अंग्रेजों के प्रभुत्व को स्थायित्व प्रदान करने के लिए ब्रिटिश संसद ने किस वर्ष नया चार्टर अधिनियम पारित किया? उत्तर ➔वर्ष 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार (चाय के व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार करने संबंधी) को समाप्त करके उसे प्रशासनिक तथा राजनीतिक संस्था बना दिया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत ब्रिटिश शासकों की ओर से भारतीय प्रदेशों एवं राजस्व के प्रबंध का दायित्व कंपनी को सौंपा गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कंपनी के नियंत्रक मंडल के अधिकार को सीमित करते हुए लॉर्ड प्रेसीडेंट, लॉर्ड प्रिंसी काउंसिल, कोषागार मंत्री, वित्त मंत्री तथा राज्य के प्रमुख मंत्रियों को नियंत्रक मंडल का पदेन सदस्य बनाया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत बंगाल के गवर्नर जनरल को संपूर्ण भारत का गवर्नर जनरल घोषित कर दिया गया और इस प्रकार भारत के प्रशासन का केंद्रीय-करण कर दिया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत भारत के प्रदेशों पर कंपनी के सैनिक तथा असैनिक शासन के निरीक्षण और नियंत्रण का अधिकार किसको दिया गया? उत्तर ➔ भारत के गवर्नर जनरल को


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत किस परिषद् द्वारा पारित कानूनों को अधिनियम की संज्ञा दी गई? उत्तर ➔ भारत के गवर्नर जनरल की परिषद


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल की परिषद् को संपूर्ण भारत के लिए कानून बनाने का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833

प्रश्न- किस अधिनियम के तहत परिषद् गवर्नर जनरल सभी विषयों पर, सभी स्थानों तथा लोगों के लिए कानून बना सकता था और उसके कानून सभी न्यायालयों द्वारा लागू किए जाते थे? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कानून बनाने की शक्ति का भी केंद्रीयकरण कर दिया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- गवर्नर जनरल की परिषद् द्वारा संपूर्ण भारत के लिए बनाए गए कानून को कौन अस्वीकृत कर सकता था? उत्तर ➔ नियंत्रक मंडल


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत विधि बनाने के लिए गवर्नर जनरल की परिषद् में कानूनी सदस्य किस नंबर के सदस्य के रूप में शामिल किया गया? उत्तर ➔ चौथे सदस्य


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत विधि के संहिताकरण के लिए किस संस्था के गठन का प्रावधान किया गया? उत्तर ➔विधि आयोग


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत विधि आयोग के गठन का अधिकार किया गया? उत्तर ➔ गवर्नर जनरल


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के तहत किसको राजस्व के संबंध में पूर्ण अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔ गवर्नर जनरल की परिषद


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत संपूर्ण देश के लिए एक ही बजट की व्यवस्था की गई, जो गवर्नर जनरल द्वारा तैयार किया जाता था? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहा भारत में दास प्रथा को गैर-कानूनी घोषित किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1833 के फलस्वरूप भारत से किस वर्ष दास प्रथा का उन्मूलन कर दिया गया? उत्तर ➔ वर्ष 1833


प्रश्न- किस अधिनियम में कंपनी के प्रदेशों में निवास करने वाले भारतीय या ब्रिटिश प्रजाजन धर्म, जन्मस्थान, मूलवंश या रंग के आधार पर कंपनी के अधीन पद धारण करने के लिए अयोग्य न ठहराए जाने का प्रावधान किए गए? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1823 द्वारा कंपनी को अगले कितने वर्षों के लिए भारत  को ट्रस्ट के रूप में नियंत्रण में रखने तथा प्रशासन करने की अनुमति प्रदान की गई? उत्तर ➔ 20 वर्ष


प्रश्न- किस अधिनियम द्वारा भारत में केंद्रीयकरण का प्रारंभ किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत भारत में प्रचलित सभी भारत में प्रचलित सभी रूढ़ियों तथा प्रथाओं को संहिताबद्ध करने के लिए एक आयोग का गठन किया गया? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1833


प्रश्न- संहिताबद्ध करने के लिए बने आयोग का प्रथम अध्यक्ष किसको नियुक्त किया गया? उत्तर ➔ लॉर्ड मैकाले


प्रश्न-भारत में संविधान निर्माण के पहली बार आंशिक संकेत किस चार्टर एक्ट में मिलते है? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1833


1853 का चार्टर अधिनियम (The charter Act of 1853)


प्रश्न- 1833 ई. के चार्टर अधिनियम के अधीन कुछ हद तक भेदभाव समाप्त  किए जाने के कारण भारतीयों की ओर से कंपनी के प्रतिक्रियावादी शासन ही समाप्ति की मांग पर कौन सा अधिनियम पारित किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- कंपनी के प्रशासन में सुधार के लिए पेश की गई किसकी रिपोर्ट ने 1853  ई. का चार्टर अधिनियम पारित किए जाने में अहम भूमिका निभाई? उत्तर ➔ लॉर्ड डलहौजी


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1853 के तहत किस संस्था को किसी भी समय कंपनी के  भारतीय शासन को समाप्त करने का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔ब्रिटिश संसद


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1853 के तहत निदेशक मंडल में सदस्यों की संख्या 24 से कम कर कितनी कर दी गई ? उत्तर ➔ 18 


प्रश्न- सदस्यों में से कितने सदस्यों को नियुक्त करने का अधिकार ब्रिटिश राजा को प्रदान किया गया? उत्तर ➔ 6


प्रश्न- किम अधिनियम के तहत निदेशक मंडल के सदस्यों के लिए योग्यता विहित की गई? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1853 


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कार्यकारिणी परिषद् के कानून सदस्य को परिषद् का पूर्ण सदस्य का दर्जा प्रदान कर दिया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कंपनी के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए  प्रतियोगी परीक्षा की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत भारतीय विधि आयोग की रिपोर्ट पर विचार करने के लिए इंग्लैंड में विधि आयोग के गठन का प्रावधान किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल को अपनी परिषद् के उपाध्यक्ष नियुक्ति का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- चार्टर अधिनियम 1853 के तहत कार्यपालिका परिषद को किस कार्य के लिए अधिकृत किया गया? उत्तर ➔विधायी कार्य


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत विधायी कार्यों को प्रशासनिक कार्यों से पृथक करने की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔ चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- ब्रिटिशकालीन भारतीय शासन के इतिहास में अंतिम चार्टर एक्ट कौन सा था? उत्तर ➔चार्टर अधिनियम 1853


प्रश्न- कंपनी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए वर्ष 1853 से पारित किए गए सभी कानूनों द्वारा भारत में कई संवैधानिक प्रगति हुई। लेकिन इनकी सबसे बड़ी त्रुटि क्या थी? उत्तर ➔भारतीयों को अपने विषय में भी कानून बनाने की अनुमति नहीं देना


उम्मीद है चार्टर अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें। अगर आपके पास चार्टर अधिनियम से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments